ओशो आशीष ध्यान योग केंद्र पर एक दिवसीय स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत निःशुल्क जांच शिविर समपन्न।
छबड़ा:अलख निरंजन ज्योति ध्यान योग केंद्र एवं ओशो आशीष ध्यान योग केंद्र, खाटूश्यामजी मंदिर गोशाला के निकट अमीरपुर खेड़ी, भुवाखेड़ी में “आयुर्वेद अपनाओ, स्वस्थ जीवन पाओ” अभियान के तहत एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ समाजसेवी रामदयाल धाकड़, डॉ. पी.सी. वर्मा, राजेश प्रजापति, महावीर सुमन एवं स्वामी ध्यान गगन द्वारा भगवान धन्वंतरि के पूजन-अर्चन के साथ किया गया।शिविर में डॉ. पी.सी. वर्मा ने जापानी टेक्नोलॉजी आधारित एनोलाइजर मशीन के माध्यम से मरीजों के शरीर की 42 प्रकार की जांच कर स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। इनमें हार्ट, फैट, लिवर, किडनी, पेनक्रियाज, पित्ताशय, प्रोस्टेट सहित स्त्री एवं पुरुष रोगों से संबंधित विभिन्न जांचें शामिल रहीं। शिविर में गैस, दांतों की समस्या, जोड़ों एवं घुटनों का दर्द, मधुमेह, ब्लड प्रेशर, गठिया, अस्थमा, थायराइड, खून की कमी, किडनी, लिवर, कैंसर, पथरी तथा स्त्री रोगों के बारे में लोगों को जागरूक किया गया।समापन अवसर पर योग केंद्र एवं शिविर संचालक डॉ. एस.एल. नागर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आयुर्वेद भारत की 5000 वर्ष पुरानी चिकित्सा पद्धति है और इससे अनेक बीमारियों का प्रभावी उपचार संभव है। उन्होंने बताया कि शिविर के बाद भी ओशो आशीष ध्यान केंद्र पर शारीरिक एवं मानसिक रोगों के लिए निःशुल्क परामर्श उपलब्ध रहेगा। इच्छुक व्यक्ति अपनी समस्या व्हाट्सएप नंबर 9413006192 पर भेजकर परामर्श प्राप्त कर सकते हैं।
गुरुवार को आयोजित इस शिविर में कुल 200 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी “आयुर्वेद अपनाओ,स्वस्थ जीवन पाओ” उद्देश्य के साथ ऐसे शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।