आंगनबाड़ी भड़कोल में कैदियों एवं महिलाओं अधिकारों पर विधिक जागरूकता शिविर
अलवर/मालाखेड़ा 21 मई 2026
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलवर द्वारा माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार दिनांक 21 मई 2026 को आंगनबाड़ी केंद्र भडकोल, मालाखेड़ा में “कैदियों के अधिकारों” विषय पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पीएलवी सुरेन्द्र सिंह नरूका ने कैदियों के संवैधानिक अधिकार, निःशुल्क विधिक सहायता, गिरफ्तारी के समय अधिकार एवं महिला व किशोर कैदियों के विशेष अधिकारों की जानकारी दी। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा बेरवा का सहयोग रहा तथा कुल 36 लाभार्थी उपस्थित रहे।