logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सोलन : कंडाघाट-चायल सड़क मार्ग की स्थिति खराब, ग्रामीण परेशान

सोलन : हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के कंडाघाट ब्लॉक के नगांव गांव में कंडाघाट-चायल सड़क मार्ग की हालत बेहद खराब हो गई है। पिछले दो दशकों से इस सड़क पर तारकोल बिछाने का काम नहीं हुआ है और हाल के वर्षों में गड्ढों को भरने के लिए मिट्टी और मलवा डाला जाता रहा है। इस बार सड़क को जेसीबी मशीनों से लीपा पोती किया गया है, जिससे बची खुची सड़क भी कई जगह उखड़ गई और कमजोर हो गई है।

ग्रामीणों को इस धूल-मिट्टी के कारण 24 घंटे दिक्कतें हो रही हैं। स्कूली बच्चे, छोटे बच्चे और वृद्ध लोग गर्मी में इस धूल भरे वातावरण में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह और शाम को ताजी हवा में बैठना, चलना और दैनिक कार्य करना भी मुश्किल हो गया है। हर 10-15 दिन में गड्ढों में मिट्टी डाली जाती है, लेकिन इस बार गर्मी के साथ समस्याएं और गंभीर हो गई हैं।

0
380 views

Comment