logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वाराणसी में बिजली संकट से हाहाकार, सुबह 9 बजे से गुल है सप्लाई


➡वाराणसी- वरुणा क्षेत्र के मीरपुर बसाही इलाके की गांधी नगर कॉलोनी में सुबह 9 बजे से बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया है। भीषण गर्मी के बीच घंटों से बिजली न आने पर लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।

➡स्थानीय लोगों के मुताबिक लगातार कटौती के कारण इनवर्टर पूरी तरह डिस्चार्ज हो चुके हैं, वहीं मोबाइल फोन भी बंद होने लगे हैं। बिजली न होने से पानी की सप्लाई भी प्रभावित हो गई, जिससे लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।

➡गर्मी और उमस के चलते बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान हैं। कई लोग घरों के बाहर बैठने को मजबूर हैं, जबकि कुछ लोग छांव और पानी की तलाश में इधर-उधर भटकते नजर आए।

➡स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद बिजली विभाग के अधिकारी समस्या का संज्ञान नहीं ले रहे हैं। लोगों का कहना है कि फोन करने पर भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा।

➡इलाके के निवासियों ने प्रशासन और बिजली विभाग से जल्द सप्लाई बहाल कराने की मांग की है, ताकि भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिल सके।

1
528 views

Comment