logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

समाजसेवी रंजन ने रामशिला पहाड़ पर पशु-पक्षियों के लिए अस्थाई जलकुंड बनाया

गया! शहर के बागेश्वरी रोड: डॉ.बी.आर.अम्बेडकर शिक्षण संस्थान के सदस्यों ने रामशिला पहाड़ की चोटी पर बढ़ती गर्मी को देखते हुए पशुओं और पक्षियों के लिए जलकुंड का निर्माण कराया है। संस्थान के अध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि इस जलकुंड में रोज पानी भरा जाएगा जिससे आवारा पशु, पक्षी और वन्यजीवों को तपती गर्मी में राहत मिलेगी।
रंजन कुमार ने कहा कि जलकुंड में पक्षी और अन्य वन्यजीव न केवल पानी पी सकेंगे बल्कि स्नान भी कर सकेंगे, जिससे डिहाइड्रेशन की समस्या कम होगी। इस अवसर पर संस्थान के सदस्य हर्षित कुमार, परी कुमारी और अन्य लोग भी मौजूद थे।

1182 views

Comment