logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ऐलनाबाद में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन

ऐलनाबाद: सनातन धर्मशाला में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा 30 मई से 03 जून 2026 तक भव्य श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक कार्यक्रम प्रतिदिन सायं 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक आयोजित होगा।

कार्यक्रम में कथा व्यास के रूप में साध्वी सुश्री सौम्या भारती जी श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण भक्ति एवं सनातन संस्कृति का संदेश देंगी। कथा स्थल सनातन धर्मशाला, देवीलाल चौक के नजदीक, ऐलनाबाद में रहेगा। 29 मई 2026 को दोपहर 4 बजे भव्य मंगल कलश यात्रा भी निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कथा के उपरांत प्रसाद एवं लंगर की व्यवस्था भी रहेगी।

6
198 views

Comment