logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विदिशा में में मिली अपार सफलता के बाद लटेरी में भी पुलिस पंचायत की शुरुआत ।

लटेरी में शुरू होगी पुलिस पंचायत, हर मंगलवार सुलझेंगे पारिवारिक विवाद।

विदिशा की तर्ज पर अब लटेरी में भी पुलिस पंचायत की शुरुआत होने जा रही है। एसडीओपी अमरेश बोहरे के नेतृत्व में इस पहल से क्षेत्र के पारिवारिक विवादों को सुलझाने का प्रयास किया जाएगा।

एसडीओपी बोहरे ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस पंचायत का आयोजन प्रत्येक मंगलवार को लटेरी एसडीओपी कार्यालय में होगा। इसमें क्षेत्र के विभिन्न पारिवारिक मामलों पर सुनवाई कर आपसी समझाइश से समाधान निकाला जाएगा।

इस पहल का उद्देश्य थानों में दर्ज होने वाले पारिवारिक विवादों को कम करना और पीड़ितों को त्वरित राहत देना है। स्थानीय लोगों ने इस कदम का स्वागत किया है।

9
42 views

Comment