*एन.जी.ओ. गूंज ने दिया लाइब्रेरी के लिए किताबों का भंडार*
*एन.जी.ओ. गूंज ने दिया लाइब्रेरी के लिए किताबों का भंडार*
आज ब्लॉक दरांगला के विभिन्न स्कूलों में दिल्ली स्थित एन.जी.ओ. टी म "गूंज" की ओर से बच्चों को रीडिंग शेल में पढ़ने वाली किताबें भेंट की गईं। जानकारी के अनुसार आज ब्लॉक दरांगला के तीन स्कूल - सरकारी प्राइमरी स्कूल रंगड़ पिंडी, सरकारी प्राइमरी स्कूल दोदवां और सरकारी प्राइमरी स्कूल पसियाल में गूंज संस्था की ओर से दी गई पढ़ने की सामग्री को रीडिंग शेल का हिस्सा बनाकर बच्चों को समर्पित किया गया। गौरतलब है कि इससे पहले भी गूंज की ओर से ब्लॉक दरांगला के सभी स्कूलों में फलड़ के बाद बच्चों के लिए पढ़ने और लिखने की सामग्री भेंट की गई थी। बच्चों के लिए बैठने के लिए स्कूल मैट और घर में उपयोग किए जाने वाला सामान भी भेंट किया गया था।
इस मौके पर टीम गूंज जगदीश, सेंटर हेड टीचर सोनू कुमार, स्कूल अध्यापक सरबजीत कौर, अध्यापक दविंदरजीत सिंह और एसोसिएट अध्यापक अंजू बाला, हेड टीचर मीना कुमारी दोदवां, विक्रमजीत सिंह आदि उपस्थित थे।