*बृजमनगंज: नवविवाहिता मौत मामले में फरार देवर गिरफ्तार*
AIMA न्यूज एजेंसी बृजमनगंज/महराजगंज| 21 मई 2026*
*पेज: अपराध समाचार*
*बृजमनगंज: नवविवाहिता मौत मामले में फरार देवर गिरफ्तार*
*पति और सास पहले ही जा चुके हैं जेल, धानी बाजार मोड़ से हुई गिरफ्तारी*
*बृजमनगंज, महाराजगंज*
पुलिस अधीक्षक महाराजगंज के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बृजमनगंज पुलिस ने नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में फरार चल रहे देवर को गिरफ्तार कर लिया है।
*मामला क्या था:*
दिनांक 02/05/2026 को नवविवाहिता अंशु पत्नी कृष्ण गोपाल द्विवेदी निवासी बचगंगपुर टोला थापापुर, थाना बृजमनगंज की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी। मृतका के भाई की तहरीर पर थाना बृजमनगंज में मुकदमा अपराध संख्या 111/26 धारा 80(2), 85 BNS व 3/4 डीपी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था।
*पहले हो चुकी है गिरफ्तारी:*
इस मामले में पुलिस पहले ही मृतका के पति कृष्ण गोपाल तथा सास कमला देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
*अब देवर गिरफ्तार:*
थाना बृजमनगंज पुलिस ने कल दिनांक 20/05/2026 को शाम 7:00 बजे धानी बाजार बृजमनगंज मोड़ से फरार देवर को गिरफ्तार कर लिया।
*गिरफ्तार अभियुक्त:*
*नाम:* कृष्ण मोहन द्विवेदी पुत्र पुरुषोत्तम द्विवेदी
*उम्र:* करीब 30 वर्ष
*निवासी:* बचगंगपुर टोला थापापुर, थाना बृजमनगंज, जनपद महाराजगंज
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है। थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि दहेज हत्या जैसे मामलों में पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।