logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उज्जैन में यातायात व्यवस्था सुधार के लिए प्रशासन सक्रिय

उज्जैन: शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू और सफल बनाने के लिए प्रशासन एवं यातायात पुलिस लगातार सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। शहर के प्रमुख चौराहों, धार्मिक स्थलों एवं व्यस्त मार्गों पर यातायात व्यवस्था बेहतर बनाए रखने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

यातायात पुलिस द्वारा आमजन को ट्रैफिक नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया जा रहा है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई है और शहर की यातायात व्यवस्था अधिक व्यवस्थित हुई है। त्योहारों एवं विशेष आयोजनों के दौरान भी यातायात व्यवस्था को सफलतापूर्वक संभाला गया।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग करें तथा यातायात नियमों का पालन कर शहर को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने में सहयोग करें। इस रिपोर्ट को उज्जैन से अशरफ पठान ने प्रस्तुत किया है।

3
257 views

Comment