नगला दयाराम में धार्मिक आयोजन का शुभारंभ, प्रधान बबलू लोधी ने फीता काटा
एका ब्लॉक की ग्राम पंचायत आपुर के गांव नगला दयाराम में धार्मिक कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ प्रधान अरविंद कुमार उर्फ बबलू लोधी द्वारा फीता काटकर किया गया। इस दौरान पूरे गांव में उत्साह, श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम के अंतर्गत निकाली गई भव्य कलश यात्रा में बड़ी संख्या में कन्याओं ने भाग लिया। प्रधान अरविंद कुमार उर्फ बबलू लोधी ने कलश धारण करने वाली कन्याओं को बाल्टी भेंट कर सम्मानित किया, जिसके लिए गांववासियों और श्रद्धालुओं ने उनकी प्रशंसा की। कार्यक्रम में गांव के गणमान्य नागरिक, बुजुर्ग, युवा और महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं और सभी ने गांव की सुख-समृद्धि की कामना की।