logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खाटूधाम व्यापार मंडल ने बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण की मांग की

खाटूश्यामजी: खाटूधाम व्यापार मंडल ने उपखंड अधिकारी दांतारामगढ़ को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में बढ़ते अपराधों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवदयाल शर्मा 'सोनू जोशी' के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने मंदिर मार्ग पर सक्रिय लपका गिरोह, टीका-फूल बेचने वालों, लावारिस गाड़ियों एवं ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ कड़ी मुहिम चलाने का आग्रह किया। ज्ञापन में बताया गया कि DySP और थाना पुलिस द्वारा अपराधियों पर कार्रवाई की गई, लेकिन पुलिस बल की कमी के कारण पूर्ण सफलता नहीं मिल पाई।

सोनू जोशी ने कहा कि बाबा श्याम की नगरी में श्रद्धालुओं के साथ होने वाली लूटपाट और अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन को पूरी स्वतंत्रता देने की भी मांग की ताकि खाटूधाम को अपराध मुक्त बनाया जा सके। ज्ञापन की प्रतिलिपि जिला कलेक्टर सीकर और पुलिस महानिरीक्षक जयपुर रेंज को भी भेजी गई। इस दौरान मंत्री श्यामसुंदर पुनिया, कोषाध्यक्ष गिरिराज माटोलिया, सलाहकार राजेंद्र माटोलिया, उप मंत्री ताराचंद कुमावत सहित कई पदाधिकारी और आम नागरिक मौजूद थे।

7
1530 views

Comment