खाटू श्याम मंदिर के पुजारी की तेज रफ्तार कार से हादसा, एक की मौत
सीकर/खाटू श्याम राजस्थान: खाटू श्याम बाबा मंदिर के पुजारी दिग्विजय सिंह ने शराब पीकर अपनी फॉर्च्यूनर कार से 4-5 बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होकर दम तोड़ गया। कार में शराब की कई बोतलें बरामद हुईं और चालकों के खिलाफ कई ओवरस्पीड के चालान भी लंबित थे। पुलिस ने अभी तक इन चालानों की रिकवरी नहीं की है।
हादसा सोमवार रात लगभग 10 बजे पुष्कर घाटी के इलाके में हुआ। मृतक रवि के पिता किशोर कुमार, जो अजमेर रेलवे से रिटायर्ड हैं, ने पुष्कर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। रवि पेंटिंग का कार्य करता था और उसके चार बहनें हैं, जिनमें से दो की शादी हो चुकी है। इस घटना के बाद मंदिर समिति से पुजारी दिग्विजय सिंह को निष्कासित करने की मांग उठ रही है ताकि भविष्य में ऐसे मामले न हों।