सर्वजन आम पार्टी का संगठन विस्तार अभियान शुरू
सर्वजन आम पार्टी ने संगठन विस्तार अभियान की शुरुआत की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में समाज के सम्मान, अधिकार और भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।
पार्टी विशेष रूप से धोबी समाज सहित सभी समाजों की आवाज को मजबूत करने पर जोर दे रही है। पार्टी ने सभी सदस्यों और समर्थकों से जुड़ने का आह्वान किया है ताकि सामाजिक न्याय और समानता के लिए लड़ाई को और प्रभावी बनाया जा सके।