कानपुर लखनपुर, खण्ड विकास नगर में 11000 केवी लाइन टूटने से विद्युत आपूर्ति बाधित
कानपुर : लखनपुर पेट्रोल पम्प के सामने रात में 11000 केवी विद्युत लाइन रात करीब 1 बजे टूट जाने से विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। यह समस्या जीटी रोड लखनपुर से विश्वविद्यालय क्षेत्र तक विद्युत आपूर्ति को बाधित कर रही थी।
यह विद्युत आपूर्ति लगभग सुबह 5 बजे के करीब पुनः स्थापित की गई। अधिकारियों ने बताया कि तेज गर्मी के कारण अक्सर फॉल्ट की स्थिति बनती है, जिससे विद्युत कटौती होती रहती है। इस कारण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति में अस्थायी व्यवधान आना आम बात हो गई है।