श्री राम सिंह गुर्जर के विदाई समारोह में शुभकामनाएं
मुंडला : सेन समाज तहसील छबड़ा के अध्यक्ष महेन्द्र जी सेन की अध्यक्षता में सभी समाज बंधु उपखंड अधिकारी श्री राम सिंह जी गुर्जर के विदाई समारोह में उपस्थित होकर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की। उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी चुनौतियों के सफलतापूर्वक सामना करने की कामना की।
इस अवसर पर महेन्द्र जी सेन ने श्री राम सिंह गुर्जर को उनके कार्यकाल में दी गई सेवाओं के लिए धन्यवाद दिया तथा समाज के सभी बंधुओं ने भी उनके प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। समारोह में एक सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहा।