पंजाब सरकार ने NEET छात्रों के लिए मुफ्त बस यात्रा की घोषणा की
पंजाब: पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने NEET UG री-एग्जाम देने वाले छात्रों के लिए एक बड़ा निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने 20 जून से 22 जून तक पंजाब रोडवेज की बसों में NEET परीक्षा देने वाले सभी छात्रों को मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान करने का फैसला किया है।
AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि छात्रों के सुझावों के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 20 से 22 जून तक सभी NEET छात्रों के लिए बस यात्रा पूरी तरह से मुफ्त रहेगी।