logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

केदारनाथ मार्ग भूस्खलन: SDRF और NDRF ने 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला.

👉केदारनाथ मार्ग भूस्खलन: SDRF और NDRF ने 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला.

देहरादून: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ धाम के पैदल यात्रा मार्ग पर मंगलवार देर रात बड़ा भूस्खलन हुआ। इस हादसे के कारण मार्ग पर फंसे लगभग 10,450 श्रद्धालुओं को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की संयुक्त टीम ने सुरक्षित निकाल लिया है।

▪️सोनप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग पर हुआ भूस्खलन.
SDRF के कमांडेंट आईपीएस अर्पण यदुवंशी ने बुधवार सुबह जानकारी देते हुए बताया कि सोनप्रयाग-गौरीकुंड के बीच मुनकटिया क्षेत्र में अचानक भूस्खलन होने से मुख्य सड़क मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया था। मार्ग बाधित होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु बीच रास्ते में ही फंस गए। रात का समय, खराब मौसम और पहाड़ी क्षेत्र में लगातार गिरते मलबे के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन बेहद चुनौतीपूर्ण बन गया था।

▪️रात भर चला रेस्क्यू ऑपरेशन.
घटना की सूचना जिला नियंत्रण केंद्र रुद्रप्रयाग द्वारा रात 21:16 बजे SDRF को मिली। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में सोनप्रयाग टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर NDRF और SDRF की संयुक्त टीम ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

▪️जोखिम के बीच जवानों ने दिखाया साहस.
कमांडेंट यदुवंशी ने बताया कि अत्यंत जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में सूझबूझ, धैर्य और साहस का परिचय देते हुए जवानों ने सड़क के दूसरी ओर फंसे लगभग 10,450 श्रद्धालुओं को सुरक्षित तरीके से मार्ग पार कराया। लगातार हो रही बारिश और घने अंधेरे के बीच जवानों ने यात्रियों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया।

#badaunharpalnews #badaunharpal #budaunharpal #UttarPradeshNews #budaun #badaun #badaunnews #BreakingNews #ujhani #socialmedia #budaun #kedarnath #gaurikund #NDRF #landslide #uttrakhand बदायूँ हर पल न्यूज़ @badaunharpalnews

2
66 views

Comment