मधेपुरा : विवाहिता ने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ा
मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज से एक विवाहिता महिला अपने प्रेमी दिनकर कुमार के घर पहुंची और उसके साथ रहने की जिद पर अड़ गई। महिला का दावा है कि वे दोनों पिछले कई सालों से प्रेम संबंध में थे और एक महीने पहले अग्नि को साक्षी मानकर शादी कर ली थी। महिला ने आरोप लगाया कि उसके परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे, इसलिए 10 तारीख को जबरन उसकी शादी गमैल पंचायत के एक अन्य युवक से करा दी गई।
महिला ने शादी के कुछ दिन बाद अपने ससुराल से निकलकर प्रेमी के घर जाकर साथ रहने की मांग की। प्रेमी के परिजनों ने महिला को बाहर निकाल दिया और दरवाजा बंद कर दिया, जिसके बाद महिला ने घर के बाहर धरना दिया और हंगामा किया। इस दौरान सैकड़ों लोग भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पर उदाकिशुनगंज थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर थाने ले गए। थाने में बातचीत के बाद मामला शांत हुआ और महिला को मायके भेज दिया गया।