दिल्ली में ट्रक ड्राइवरों का तीन दिन तक चक्का जाम संभव
दिल्ली : ट्रक ड्राइवरों द्वारा दिल्ली में 23 तारीख तक तीन दिन तक चक्का जाम की संभावना जताई गई है, जिससे राजधानी वासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ड्राइवरों की मांगों को सरकार द्वारा न सुनने पर ड्रग यूनियन इस आंदोलन को और बड़ा भी कर सकती है।
दिल्ली में फिलहाल ऑटो और टैक्सी चालकों की ओर से चक्का जाम की कोई सूचना नहीं है। इस तरह के बंद से यातायात व्यवस्था बाधित होने की संभावना है और आम जनता को परेशानी हो सकती है। सरकार और यूनियनों के बीच वार्ता की उम्मीद बनी हुई है।