पराग ह्यूमन फाउंडेशन ट्रस्ट का 9वा वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
मुरादाबाद। पराग ह्यूमन फाउंडेशन ट्रस्ट का 9वा वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
यह दिन स्वर्गीय श्री पराग सिंह की याद में उनके जन्म दिवस पर फाऊंडेशन डे के रूप में मनाया जाता है।
शी डांस एकेडमी के द्वारा बनारस घराने पर कथक नृत्य की प्रस्तुति दी गई।
अग्रिमा सिंह एवं दिव्या सक्सेना ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।
संस्था के अध्यक्ष श्री विजय कुमार सिंह एवं उपाध्यक्ष श्रीमती अंशु सिंह जी के द्वारा संस्था के फाउंडर मेंबर्स एवं एग्जीक्यूटिव मेंबर्स को सम्मानित किया गया
संस्थापिका गरिमा सिंह ने बताया की संस्था शिक्षा, सुरक्षा और स्वाभिमान के क्षेत्र में अपने प्रोजेक्ट्स चला रही है
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एसपी सिटी मुरादाबाद श्री रणविजय सिंह एवं गेस्ट ऑफ ऑनर श्रीमती अनीता गुप्ता ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया
एसपी सिटी महोदय ने संस्था की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि गरीब और असहाय बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान कर संस्था एक नए युग के निर्माण में अपनी माहिती भूमिका निभा रही है, मुरादाबाद शहर के उन सभी लोगों का उन्होंने धन्यवाद अर्पित किया जो समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट सेवाएं दे रहे हैं।
मुरादाबाद की सभी ngo को संस्था के द्वारा सम्मानित किया गया।
विशेष रूप से डॉक्टर विशेष गुप्ता, श्री गुरविंदर सिंह, श्रीमती रीता सिंह को उनकी समाज सेवा के लिए सम्मानित किया गया।
संस्था के द्वारा 150 प्रतिष्ठित लोगों को संम्मानित किया गया।
पी एच एफ विद्यापीठ में पढ़ रहे बच्चों को बुक, बैग, यूनिफार्म, पानी की बोतले, लंच बॉक्स, जूते, मोज़े, स्टडी किट आदि वितरित किये गए।
25000 रुपए की नकद राशि के द्वारा सदस्यो ने 5 बच्चों की शिक्षा गोद ली।
संस्था के सदस्य उर्वशी, कनिका, साक्षी, निक्की, कामिनी, उपासना ने अपना सहयोग दिया।
प्रेम मसीह संवाददाता आइमा मीडिया।