logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नॉर्वे के अखबार में पीएम मोदी का विवादित कार्टून प्रकाशित

नॉर्वे : नॉर्वे के अखबार आफ्टेनपोस्टेन ने बुधवार को भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक विवादित नस्लभेदी कार्टून प्रकाशित किया है। इस कार्टून में पीएम मोदी को एक सपेरे के रूप में दिखाया गया है, जिसमें वे एक फ्यूल-स्टेशन पाइप पकड़े हुए हैं जो सांप जैसा प्रतीत हो रहा है। इसके साथ ही अखबार में एक ओपिनियन आर्टिकल भी था जिसका शीर्षक था "एक चालाक और थोड़ा परेशान करने वाला आदमी"। इस कार्टून को लेकर अखबार की कड़ी आलोचना हो रही है और भारत की ओर से पश्चिमी दुनिया की विकृत सोच के आरोप लगाए जा रहे हैं।

नॉर्वे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेस ब्रीफिंग के दौरान पत्रकार हेले लिंग द्वारा उनसे सवाल पूछने की कोशिश की गई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया के सवालों का जवाब दिया। इस पूरे विवाद ने नॉर्वे में मोदी की प्रेस ब्रीफिंग को लेकर माहौल और भी गरम कर दिया है।

2
130 views

Comment