मानसी खगड़िया के लोगों को भागलपुर जाने का एकमात्र साधन सड़क मार्ग से नवगछिया होकर विक्रमशिला सेतु होते हुए था। पुल टूटने के बाद हमलोगों को काफी परेशान
मानसी खगड़िया के लोगों को भागलपुर जाने का एकमात्र साधन सड़क मार्ग से नवगछिया होकर विक्रमशिला सेतु होते हुए था। पुल टूटने के बाद हमलोगों को काफी परेशानी होती है।
प्रधानमंत्री जी द्वारा 2015 ईस्वी में मुंगेर पुल का उद्घाटन माल गाड़ी चलाकर किया गया था लेकिन आज तक सिर्फ माल गाड़ी हीं खगड़िया होकर भागलपुर जाती है। एक भी स्थाई रूप से पैसेंजर या एक्सप्रेस ट्रेन रोजाना खगड़िया से भागलपुर के लिए नहीं दी गई है।
क्या यह आश्चर्य की बात नहीं है? भागलपुर एक पड़ोसी जिला और बहुत बड़ा शहर है। पढ़ाई लिखाई, शिक्षा, व्यापार और अन्य निजी कारण से सैकड़ों लोग रोजाना अप डाउन करते हैं।
तो क्या यह जरूरी नहीं है कि एक नियमित ट्रेन एक्सप्रेस या पैसेंजर मानसी खगड़िया से भागलपुर के लिए चले? चाहे वह सहरसा से आए या कटिहार से, लेकिन इस मांग की पूर्ति होनी चाहिए।