logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बीपीएससी छात्र पिटाई कांड सहरसा में गिरी गाज, दरोगा शिल्पी कुमारी निलंबित। सहरसा में बीपीएससी अभ्यर्थी के साथ कथित बर्बर पिटाई मामले ने तूल पकड़ लिया

बीपीएससी छात्र पिटाई कांड सहरसा में गिरी गाज, दरोगा शिल्पी कुमारी निलंबित।

सहरसा में बीपीएससी अभ्यर्थी के साथ कथित बर्बर पिटाई मामले ने तूल पकड़ लिया है। बलवाहाट थाना से जुड़े इस मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दरोगा शिल्पी कुमारी को निलंबित कर दिया है। घटना सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। आरोप है कि छात्र को थाना लाकर बेरहमी से पीटा गया, जिससे इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग तेज कर दी थी। प्रशासन ने प्रारंभिक जांच के आधार पर यह कार्रवाई की है, जबकि मामले की विस्तृत जांच अभी जारी है। इस कार्रवाई के बाद जिले में चर्चा का माहौल गर्म है और लोग आगे की कार्रवाई पर नजर बनाए हुए हैं। इंसाफ की मांग के बीच कार्रवाई, अब जांच पर टिकी सबकी नजर।

7
134 views

Comment