प्रयागराज के नैनी थाना क्षेत्र में बालू-गिट्टी कारोबारी से रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया.....
प्रयागराज के नैनी थाना क्षेत्र में बालू-गिट्टी कारोबारी से रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित सहदेव उर्फ रिंकू पाल ने पुलिस आयुक्त को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि 15 मई 2026 की रात वह देवखर में काम पर मौजूद था, तभी शुभम मेहरा अपने साथियों के साथ पहुंचा और पिस्टल सटाकर 10 प्रतिशत गुंडा टैक्स की मांग की। विरोध करने पर कारोबार बंद कराने और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी हाल ही में हत्या के मुकदमे में जेल से छूटकर आया है। मामले की सूचना नैनी थाने में दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने पुलिस आयुक्त से एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।