राजऋषि ठाकुर उम्मेद सिंह धौली को पराक्रम सम्मान
राजकोट गुजरात : राजऋषि ठाकुर उम्मेद सिंह धौली को वर्ष 2026 का पराक्रम सम्मान प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान शहीद प्रताप सिंह बारहठ की 133वीं जयंती पर खंभालिया में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के शहीद वंदना समारोह में दिया जाएगा। सम्मान में 11,000 रुपये, अभिनंदन पत्र, स्मृति चिन्ह, शॉल, पाग अमर शहीद कु. प्रताप सिंह बारहठ सेवा संस्थान शाहपुरा द्वारा प्रदान किए जाएंगे।
ठाकुर केसरी सिंह बारहठ परिवार के महान क्रांतिकारियों के अतुलनीय योगदान को याद करते हुए बताया गया कि क्रांति वीर जोरावर सिंह बारहठ ने 23 दिसंबर 1912 को होर्डिंग पर बम फेंक कर आजन्म अंग्रेजों की गिरफ्त में नहीं आए और चंद्रशेखर आजाद के मार्गदर्शक बने। धौली ठाकुर उम्मेद सिंह ने अपने कृतित्व और व्यक्तित्व से समाज में संस्कृति, चेतना और स्वाभिमान के साथ सर्व समाज को एकता के सूत्र में बांधते हुए जौहर मेले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया है।