logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पंचकूला नगर निगम की संयुक्त आयुक्त का औचक निरीक्षण, सफाई व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

पंचकूला, 20 मई : पंचकूला नगर निगम की संयुक्त आयुक्त श्रीमती सिमरजीत कौर ने बुधवार को सेक्टर 9, 15 और 19 का औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था, सेकेंडरी पॉइंट्स और गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट्स (GVP) का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शहर में साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के निर्देश दिए।
संयुक्त आयुक्त ने सड़कों और गलियों का निरीक्षण करते हुए टूटी हुई सड़कों एवं गलियों की जल्द मरम्मत कराने के आदेश दिए। उन्होंने एएसआई और सफाई कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी पॉइंट्स की समय पर सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि कहीं भी गंदगी जमा न हो।
निरीक्षण के दौरान श्रीमती सिमरजीत कौर ने नगर निगम कार्यालय में “जीरो वेस्ट” और “प्लास्टिक फ्री पंचकूला” अभियान के तहत लगाए गए विशेष प्लास्टिक संग्रह बॉक्स का भी निरीक्षण किया। इस बॉक्स का उद्देश्य कार्यालय परिसर में इस्तेमाल की गई प्लास्टिक बोतलों और अन्य प्लास्टिक कचरे का सही तरीके से संग्रह और रीसाइक्लिंग सुनिश्चित करना है।
उन्होंने पुराने टायरों से तैयार किए गए ग्रीन डेकोरेशन मॉडल और पौधारोपण व्यवस्था का भी अवलोकन किया। इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि स्वच्छता के साथ-साथ रीसाइक्लिंग और वेस्ट मैनेजमेंट गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाए, ताकि पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिल सके।
संयुक्त आयुक्त ने कहा कि पंचकूला को स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषण मुक्त बनाना नगर निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे कचरा निर्धारित स्थानों पर डालकर शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने में सहयोग करें।
बताया गया कि यह विशेष प्लास्टिक संग्रह बॉक्स अर्जुन द्वारा तैयार किया गया है, जिसे मेंशान फाउंडेशन ने नगर निगम को भेंट किया।

1
319 views

Comment