श्रीनाथ कॉलेज में 22-23 मई को राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन
सरायकेला: आदित्यापुर स्थित श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में 22 और 23 मई को दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम कॉलेज के मल्टीपर्पस सभागार में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। कॉलेज परिसर में इस कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
राष्ट्रीय संगोष्ठी का विषय “विकसित भारत @2047 के लिए शिक्षा की पुनर्कल्पना : रणनीतिक निहितार्थ, नवाचार एवं चुनौतियाँ” रखा गया है। इसमें शिक्षा के बदलते स्वरूप, नवाचार और भविष्य की चुनौतियों पर विशेषज्ञ विचार साझा करेंगे। कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. प्रो. अंजिला गुप्ता को चीफ पैट्रन बनाया गया है, जबकि कॉलेज के चेयरमैन सुखदेव महतो और कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. रंजीत कुमार कर्ण भी पैट्रन की भूमिका में रहेंगे।
आयोजन समिति में प्रो. सुधांशु शेखर महतो, रचना रश्मि, संगीता महतो, सूर्यजीत सिंह, गणेश महतो, रेखा गोप, चंचला महतो, मधु शर्मा, अंकिता वसु, जयश्री सिंह, बिना महतो और मनोरथ दास समेत कई शिक्षकों को शामिल किया गया है। राष्ट्रीय स्तर के इस सेमिनार में शिक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञ, शोधार्थी और संस्थानों के प्रतिनिधि भाग लेंगे, जिसमें विकसित भारत के निर्माण में शिक्षा की भूमिका पर गंभीर चर्चा होगी।