logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

फतेहपुर में बढ़ती गर्मी को लेकर डीएम की अपील, दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचें

फतेहपुर में बढ़ती गर्मी को लेकर डीएम की अपील, दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचें

फतेहपुर। जनपद में लगातार बढ़ रहे तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने आम जनमानस से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने लोगों से दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बिना आवश्यक कार्य के घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।
जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों, बुजुर्गों एवं बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखा जाए। गर्मी से बचाव के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें तथा समय-समय पर नींबू पानी, छाछ और ओआरएस का सेवन करें। धूप में निकलते समय सिर ढकने और हल्के सूती कपड़े पहनने की सलाह भी दी गई है।
उन्होंने मजदूरों और किसानों से दोपहर के समय खुले में कार्य करने से बचने तथा सुबह या शाम के समय काम करने को कहा है। चक्कर आना, उल्टी, तेज सिरदर्द या बेहोशी जैसे लू के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने की अपील की गई है।
इसके साथ ही पालतू एवं बेसहारा पशुओं के लिए छाया और पानी की व्यवस्था करने पर भी जोर दिया गया है। प्रशासन ने सभी विभागों को सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा अस्पतालों में लू से बचाव के लिए अलग वार्ड तैयार रखने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने खेतों में पराली न जलाने की अपील करते हुए आग लगने की घटनाओं से बचाव पर भी जोर दिया। किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1077 या सीएमओ कंट्रोल रूम से संपर्क करने को कहा गया है।

0
57 views

Comment