logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कटघर रामगंगा रेलवे पुल पर बुजुर्ग महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास, पत्रकार ने बचाई जान



मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र स्थित रामगंगा रेलवे पुल पर एक बुजुर्ग महिला आत्महत्या का प्रयास करती हुई पुल से लटकी नजर आई। गनीमत रही कि सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले पत्रकार श्रीपाल सिंह राणा की नजर महिला पर पड़ गई।

बताया जा रहा है कि महिला पुल से नीचे कूदने की कोशिश कर रही थी। स्थिति बेहद खतरनाक थी — ऊपर से ट्रेन आने का खतरा था और नीचे गिरने पर जान जा सकती थी। श्रीपाल सिंह राणा ने तुरंत हिम्मत दिखाते हुए अपने दो साथियों को बुलाया और तीनों ने अपनी जान जोखिम में डालकर महिला को पुल से ऊपर खींच लिया, जिससे उसकी जान बच गई।

बुजुर्ग महिला ने बताया कि दो दिन पहले उनके बेटे की बहू की मौत हो गई थी, जिससे वह बेहद दुखी और हताश थीं। इसी मानसिक तनाव में वह आत्महत्या करने पहुंच गई थीं। बाद में लोगों ने महिला को समझाया और शांत कराया। इसके बाद महिला को सुरक्षित ऑटो से उसके घर भेज दिया गया।

5
339 views

Comment