logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बसपा में घमासान तेज झांसी में संगठन के भीतर उठे बगावत के सुर कोषाध्यक्ष ने छोड़ा पद प्रशांत यादव

ब्रजेश यादव

झांसी में बहुजन समाज पार्टी के भीतर सब कुछ सामान्य नहीं दिख रहा। संगठन के अंदर कथित गुटबाजी और असंतोष अब खुलकर सामने आने लगा है गरौठा विधानसभा के कोषाध्यक्ष भानु प्रकाश चौधरी ने पद से इस्तीफा देकर संगठनात्मक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए है

वायरल इस्तीफा पत्र में उन्होंने आरोप लगाया कि नए विधानसभा अध्यक्ष के कार्यकाल में उन्हें न सम्मान मिला और न ही संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी गई। साथ ही विधानसभा स्तर पर कथित गुटबाजी का भी आरोप लगाया गया है

बुंदेलखंड में 11 मई से लगातार इस्तीफों का सिलसिला जारी है और अब यह चौथा इस्तीफा सामने आने की चर्चा है। इससे पहले भी जिलाध्यक्ष, कोऑर्डिनेटर और अन्य पदाधिकारियों के नामों को लेकर संगठन में असंतोष और विवाद की चर्चाएं सामने आती रही है लगातार सामने आ रहे घटनाक्रम ने संगठन के भीतर हलचल तेज कर दी है

अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या बसपा के अंदर सब कुछ ठीक है या फिर अंदरूनी कलह धीरे-धीरे बड़ा रूप ले रही है हालांकि इस्तीफा पत्र में भानु प्रकाश चौधरी ने पार्टी की विचारधारा और बहन जी की नीतियों पर विश्वास बनाए रखने की बात भी कही है

0
298 views

Comment