राजनगर में रक्तदान शिविर का आयोजन, 25 यूनिट रक्त संग्रहित
राजनगर: सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को सदर अस्पताल के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय समाजसेवी उत्साह के साथ रक्तदान में भाग लिए। कुल 25 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड विकास पदाधिकारी मलय कुमार ने रक्तदान कर की। इसके बाद अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी रक्तदान किया। वक्ताओं ने रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताया और स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। प्रखंड प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और समाजसेवकों की भागीदारी से शिविर सफल रहा और सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।