logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सहारनपुर खबर खनन वसूली मामले से जुड़े रहे इंस्पेक्टर को मिली नई जिम्मेदारी

⚡सदर बाजार थाना प्रभारी बने चंद्रसेन सैनी
सहारनपुर।। चिलकाना क्षेत्र के चर्चित खनन वसूली प्रकरण में लाइन हाजिर किए गए तत्कालीन थाना प्रभारी चंद्रसेन सैनी को अब सदर बाजार थाने की जिम्मेदारी दी गई है।
पुराने मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं। उस समय वायरल वीडियो के बाद पठेड़ चौकी प्रभारी और एक सिपाही को निलंबित किया गया था, जबकि थाना प्रभारी को निगरानी में लापरवाही के आरोप में लाइन हाजिर किया गया था।
हालांकि पुलिस विभाग की ओर से इसे सामान्य प्रशासनिक नियुक्ति माना जा रहा है।
Founder & Editor-in-Chief Rao Shokeen
Rao Digital India News

0
0 views

Comment