BREAKING NEWS | City Report Madhepura
मधेपुरा में बड़ा सड़क हादसा,
राजू सरदार गंभीर रूप से घायल बेहतर इलाज हेतु नेपाल रेफर।
मिली जानकारी के अनुसार राजू सरदार, जो एक एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के रूप में कार्यरत हैं, एक गंभीर सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। हादसे में उन्हें सिर, चेहरे और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों एवं प्रशासन की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु नेपाल रेफर किया जा रहा है।
घटना की खबर मिलते ही परिजनों एवं शुभचिंतकों में चिंता का माहौल है। डॉक्टरों के अनुसार घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है और लगातार निगरानी में रखा गया है।
ईश्वर से सभी लोग राजू सरदार के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
City Report Madhepura
Reporter: Jasim Sir