logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रफीगंज प्रखंड में प्रारंभिक शिक्षक संघ की नई इकाई गठित

औरंगाबाद: 20 मई 2026 को रफीगंज के BRC कार्यालय में प्रारंभिक विद्यालय शिक्षक संघ की प्रखंड इकाई का गठन किया गया। यह बैठक जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें सर्वसम्मति से राकेश कुमार सिसोदिया को प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर मनोज कुमार, मृत्युंजय कुमार, सुनील रंजन, मो0 असगर हुसैन, विजय प्रजापति, धमेंद्र प्रसाद, अजय कुमार, सरफराज, और सच्चिदानंद पाठक सहित अन्य पदाधिकारियों का चयन भी किया गया।

बैठक में जिला महासचिव कौशल कुमार सिंह, जिला संयोजक चन्द्रशेखर वर्मा एवं जिला कोषाध्यक्ष नरेन्द्र प्रसाद सहित अन्य जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने नई टीम को बधाई दी और कहा कि शिक्षक हित एवं शिक्षा की गुणवत्ता के लिए संगठन मजबूती से काम करेगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि प्रखंड स्तर पर शिक्षकों की समस्याओं का त्वरित समाधान कराया जाएगा।

0
88 views

Comment