बाड़मेर में मजदूरों के हक की लड़ाई और शिव विधायक का आत्मघाती प्रयास
बाड़मेर: शिव क्षेत्र स्थित गिरल लिग्नाइट माइंस में मजदूरों के अधिकारों की मांग को लेकर पिछले 38 दिन से संघर्ष जारी है। मजदूरों के समर्थन में 15 दिनों से धरने पर बैठे शिव विधायक रविंद्र सिंह जी भाटी की आवाज प्रशासन द्वारा अनसुनी की गई। इस प्रशासनिक तानाशाही और अनदेखी के कारण विधायक को आत्मदाह के प्रयास जैसा आत्मघाती कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा।
यह घटना प्रदेश सरकार की गंभीर विफलता को दर्शाती है। मजदूरों की मांगों का समाधान न होने पर लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या मानी जाएगी। सरकार से आग्रह किया गया है कि वह तुरंत जागे और मजदूरों को उनके अधिकार प्रदान करे, ताकि लोकतंत्र की रक्षा हो सके।