logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करें, मॉब लिंचिंग बंद हो : अर्शद मदनी


नई दिल्ली :सूत्र
जामीयत उलमा ए हिंद के
अध्यक्ष अर्शद मदनी ने देश में बढ़ती मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाना चाहिए, ताकि इस मुद्दे पर होने वाली हिंसा पूरी तरह बंद हो सके।
उन्होंने कहा कि इस्लाम में भी बेगुनाह इंसान की जान लेने की इजाज़त नहीं है और कानून को अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। अर्शद मदनी ने कहा कि अगर सरकार गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करती है, तो इससे सामाजिक सौहार्द मजबूत होगा और मॉब लिंचिंग जैसी घटनाओं पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि देश में अमन, भाईचारा और संविधान का सम्मान सबसे ज़रूरी है। किसी भी धर्म या समुदाय के नाम पर हिंसा स्वीकार नहीं की जा सकती।
अर्शद मदनी के इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

66
1302 views

Comment