अमेठी जिले के सभी विकास खण्ड परिसर में रोजगार देने के लिए भर्ती शिविर का आयोजन किया जायेगा।
अमेठी जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
सुरक्षा सैनिक, सुपरवाइजर एवं ऑफिसर ग्रेड की होगी भर्ती।
अमेठी जिले के सभी विकास खण्ड परिसर में रोजगार देने के लिए भर्ती शिविर का आयोजन किया जायेगा। कोई भी अभ्यर्थी किसी भी ब्लॉक मुख्यालय में जा सकता है। यह भर्ती भारत सरकार के सूक्ष्म लघु उद्योग मंत्रालय द्वारा पारित पसारा एक्ट 2005 के तहत किया जाएगा। जिला विकास अधिकारी वीरभानु सिंह ने बताया कि जनपद के विकास खण्ड मुख्यालयो में एसआईएस इंडिया लि0 के तत्वाधान में अमेठी जिले के बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु तिथिवार शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विकास खंड परिसर और तिथियां इस प्रकार हैं:- ब्लॉक गौरीगंज एवं शाहगढ़ में 01 एवं 02 जून 2026, ब्लॉक अमेठी एवं संग्रामपुर में 03 एवं 04 जून 2026, ब्लॉक भादर एवं भेटुआ में 05 एवं 06 जून 2026, ब्लॉक मुसाफिरखाना एवं जगदीशपुर में 08 एवं 09 जून 2026,
ब्लॉक जामों एवं सिंहपुर में 10 एवं 11 जून 2026, ब्लॉक बहादुरपुर एवं तिलोई में 12 एवं 15 जून 2026, ब्लॉक बाजार शुकुल में 16 जून को इस भर्ती शिविर का आयोजन किया जायेगा। डिप्टी कमांडेंट रजनीश कुमार राय व भर्ती अधिकारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि एसआईएस इंडिया लि0 भारत की बहुराष्ट्रीय कम्पनी है, जो सिविल डिफेंस के तहत एनडीआरफ द्वारा ट्रेनिंग सभी प्रशिक्षु को भी दिया जाता है। और सुरक्षा प्रदान करने का कार्य पूरे भारत व विदेशों में कर रही है। इस शिविर में सुरक्षा सैनिक, सुपरवाइजर और जीoटीoओo ऑफिसर की नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि जौनपुर ट्रेनिंग सेंटर सुरक्षा सैनिक एवं सुपरवाइजर और ऑफिसर पद के लिए शारीरिक माप दण्ड जिसमें लम्बाई 167.5 सेंमी, सीना 80-85 सेंमी तथा उम्र 19 से 40 के बीच, वजन 56 से ज्यादा 90 से कम तथा योग्यता हाईस्कूल पास होना चाहिए। वही सुपरवाइजर के लिए इंटर पास होना चाहिए और लंबाई 170 सेमी उम्र 19 से 40 वर्ष जो देखने में होनहार हो। ऐसे इच्छुक बेरोजगार युवको को उक्त निर्धारित तिथियों में अपनी सुविधानुसार संबंधित विकासखंडों में निर्धारित तिथिवार शिविर में साक्षात्कार हेतु प्रतिभाग कर सकते है। पंजीकृत चयनित अभ्यर्थियों का रुपये 350 शुल्क लगेगा और चयनित अभ्यर्थियो को प्रशिक्षण अथवा ट्रेनिंग के लिए जौनपुर भेजा जायेगा, जहाँ प्रत्येक चयनित एवं इच्छुक उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के दौरान एक माह प्रशिक्षण के उपरान्त उन्हें सरकारी एवं गैर सरकारी जगहों के तैनाती स्थलों पर सुरक्षा के कार्य में स्थाई तैनाती की जाएगी। जैसे बनारस में , लखनऊ में प्रसिद्ध होटलों, मंदिरों, रेलवे मेट्रो, हॉस्पिटलों, विश्वनाथ मंदिर ,अयोध्या मंदिर, दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़, बैंगलोर, नोएडा, गुड़गांव इत्यादि जगहों में तैनात किया जाएगा। जहाँ नौकरी के दौरान पीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी, सरकारी पेंशन, इंश्योरेंस, की सुविधा मिलेगी।
जिला सूचना कार्यालय अमेठी द्वारा जारी