logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बिहार कैबिनेट की आज हुई महत्वपूर्ण बैठक, कैबिनेट ने आज कुल 13 प्रमुख एजेंडों पर अपनी मुहर लगाई है।

नमस्कार, मैं नितेश सिन्हा। बिहार कैबिनेट की आज हुई महत्वपूर्ण बैठक में राज्य के विकास और आम जनता से जुड़ी सुविधाओं को लेकर कई अहम फैसले लिए गए हैं। कैबिनेट ने आज कुल 13 प्रमुख एजेंडों पर अपनी मुहर लगाई है।
(मुख्य बिंदु)
हवाई कनेक्टिविटी:- बिहार के लिए आज का सबसे बड़ी खबर गया-बैंकॉक हवाई मार्ग को लेकर है। कैबिनेट ने इंडिगो एयरलाइंस के साथ नॉन-स्टॉप विमान सेवा के संचालन के लिए Viability Gap Funding के तहत 10 करोड़ 40 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी है, जिससे बिहार की अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।
खेल इंफ्रास्ट्रक्चर:- युवाओं के लिए राज्य सरकार ने खजाना खोल दिया है। अरवल, औरंगाबाद और सहरसा में नए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और स्टेडियम के निर्माण के लिए जमीन हस्तांतरण को मंजूरी दी गई है।
सुरक्षा व्यवस्था:- आंतरिक सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए गृह विभाग के तहत 'आईजी बॉर्डर' के एक नए पद के सृजन को मंजूरी मिली है। इसके साथ ही, नक्सल विरोधी अभियानों के लिए STF में 50 दक्ष पुलिसकर्मियों की 15 वर्षों तक प्रतिनियुक्ति का निर्णय लिया गया है।
विकास कार्य:- गया जिले के डोभी प्रखंड में जल उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जलाशय निर्माण हेतु 428 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है। साथ ही, स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के लिए 747 करोड़ रुपये से अधिक की अग्रिम राशि जारी करने पर मुहर लगी है।
प्रशासनिक और विभागीय निर्णय:- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में 53 नए पदों के सृजन और 'यंग प्रोफेशनल' नीति-2026 के साथ-साथ वित्त विभाग में छठा राज्य वित्त आयोग की अवधि विस्तार जैसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय भी आज लिए गए।
(आउट्रो)
इन फैसलों से स्पष्ट है कि बिहार सरकार एक तरफ राज्य में औद्योगिक निवेश और बुनियादी सुविधाओं को बढ़ावा दे रही है, तो वहीं दूसरी ओर सुरक्षा और तकनीक के मोर्चे पर भी विशेष ध्यान केंद्रित कर रही है।

4
931 views

Comment