केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू से झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष की शिष्टाचार मुलाकात, राज्य के विकास पर हुई सार्थक चर्चा
नई दिल्ली:
झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के माननीय उपाध्यक्ष श्री प्राणेश सालोमन ने आज नई दिल्ली में भारत सरकार के माननीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू से शिष्टाचार मुलाकात की।
इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान झारखंड राज्य के उज्ज्वल भविष्य, सामाजिक समरसता और अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत और सार्थक चर्चा हुई। वार्ता में झारखंड की प्रगति के लिए प्रतिबद्ध माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी की जनहितकारी “अबुआ सरकार” की योजनाओं को धरातल पर और अधिक मजबूत व जनोन्मुख बनाने पर विशेष विचार-विमर्श किया गया।
मुलाकात के बाद उम्मीद जताई गई कि यह सकारात्मक चर्चा झारखंड के सर्वांगीण विकास, सामाजिक एकता और अल्पसंख्यक समुदाय के उत्थान की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी।