logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महाराष्ट्र दौरे पर पूर्णिमा साहू ने लिज्जत पापड़ को जमशेदपुर में शाखा खोलने का न्योता दिया

जमशेदपुर: झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति महाराष्ट्र के सात दिवसीय अध्ययन दौरे पर है। समिति की अध्यक्ष कल्पना सोरेन के नेतृत्व में चल रहे इस दौरे में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू और शशिभूषण मेहता भी शामिल हैं। समिति महिला और बाल विकास से जुड़ी योजनाओं और मॉडल्स का अध्ययन कर रही है।

दौरान समिति ने महाराष्ट्र विधानसभा का दौरा किया, जहां विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के साथ महिला एवं बाल विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। मुंबई के बांद्रा स्थित श्री महिला गृह उद्योग लिज्जत पापड़ निर्माण केंद्र का निरीक्षण करते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने लिज्जत पापड़ प्रबंधन को जमशेदपुर में शाखा खोलने का न्योता दिया ताकि स्थानीय महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर मिल सकें।

समिति ने मुंबई के लोक भवन और छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का भी भ्रमण किया तथा महिलाओं के लिए बनाए गए हॉस्टल का निरीक्षण किया। पूर्णिमा साहू ने "स्नेहा फाउंडेशन" के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनके कार्यों की जानकारी ली और महाराष्ट्र के डब्बावाला सिस्टम की कार्यप्रणाली का अध्ययन किया। उन्होंने महिला एवं बाल विकास से जुड़े मुद्दों पर टाटा प्रबंधन के साथ बैठक की योजना भी बताई।

24
1151 views

Comment