logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रधानमंत्री सुरक्षा और जीवन बीमा योजनाओं की जानकारी

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) सरकार द्वारा संचालित कम प्रीमियम वाली बीमा योजनाएं हैं। PMSBY में ₹20 वार्षिक प्रीमियम के साथ दुर्घटना में मृत्यु या पूर्ण विकलांगता पर ₹2 लाख का बीमा कवर मिलता है, जिसका लाभ 18 से 70 वर्ष के लोग उठा सकते हैं।

PMJJBY की प्रीमियम राशि 2022 में ₹436 प्रति वर्ष कर दी गई है, जो पहले ₹330 थी। यह योजना ₹2 लाख का जीवन बीमा प्रदान करती है, जिसका लाभ 18 से 50 वर्ष के लोग उठा सकते हैं और इसे 55 वर्ष तक रिन्यू कराया जा सकता है। रिन्यूअल के लिए 31 मई से पहले बैंक खाते में बैलेंस होना आवश्यक है, अन्यथा पॉलिसी लैप्स हो जाएगी।

सुनील कुमार यादव, निर्वाचित सदस्य हेरिटेज नगर निगम जयपुर और अध्यक्ष जयपुर जिला ठेला थड़ी फुटपाथ एवं हॉकर श्रमिक संघ (संबद्ध: भारतीय मजदूर संघ) ने ग्राहकों को समय पर बैलेंस रखने की सलाह दी है।

12
497 views

Comment