सीबीएसई ने कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए स्कैन कॉपी लिंक जारी किया
नई दिल्ली: सीबीएसई बोर्ड ने सत्र 2025-26 के कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्राप्त करने हेतु एक लिंक जारी किया है। विद्यार्थी इस लिंक pvr.cbseit.in/pvr/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि २३ मई २०२६ निर्धारित की गई है। जो पूर्व में २२ मई २०२६ थी।
जो विद्यार्थी स्कैन कॉपी के लिए आवेदन करेंगे, वे CBSE द्वारा जारी सर्कुलर में दिए गए समयानुसार मार्क्स की सत्यापन तथा पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए भी पात्र होंगे। सभी छात्र समय रहते आवेदन करें।