logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कलेक्टर ने गुड़ेलिया मे आयोजित जनजातीय गरिमा उत्सव शिविर का लिया जायजा योजनाओं का लाभ लेने किया प्रोत्साहित......

*कलेक्टर ने गुड़ेलिया में आयोजित जनजातीय गरिमा उत्सव अंतर्गत शिविर का लिया जायजा,लोगों को योजनाओं का लाभ लेने किया प्रोत्साहित*

भाटापारा ,20 मई 2026/ जिले में जनजातीय गरिमा उत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत योजनाओं के संतृप्तिकरण हेतु जनजातीय बाहुल्य गांव में विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं । कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने बुधवार को विकासखंड भाटापारा अंतर्गत ग्राम पंचायत गुडेलिया में आयोजित शिविर का जायजा लिया। इस अवसर पर करंज पेड़ की छाँव में लगाए गये चौपाल में ग्रामीणों से संवाद कर योजनाओं का लाभ लेने प्रोत्साहित किया।

कलेक्टर ने कहा कि आज यहां सस्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया है। स्वास्थ्य सम्बंधित जांच या सलाह डाक्टर से जरुर लें। यहां निःशुल्क जांच, ईलाज व दवाई मिल रही है। जनजातीय गरिमा उत्सव 18 मई से 25 मई तक चलेगा। योजनाओं का सभी पात्र हितग्राहियों को पहुंचाया जाएगा। उन्होने कहा कि भीषण गर्मी और भूमिगत जल के दोहन से भूमिगत जल का स्तर घट रहा हैं जो बड़ी चिंता का विषय है। भूमिगत जल स्तर बढ़ाने के लिये वर्षा जल संचय, रबी मौसम में धान की खेती को हतोत्साहित करना जरुरी है। उन्होंने सभी मकानों के पास सोखता गड्ढा बनाने, खेतों के कोने में डबरी निर्माण करने कहा। इस दौरान उन्होंने समय पर स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र, पीडीएस दुकान खुलने की जानकारी ली।इसके साथ ही पटवारी व सचिव के ग्राम में उपस्थित रहने व कार्य के सम्बंध में भी पूछ -ताछ की।

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, एसडीएम श्यामा पटेल सरपंच संकेत अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी व ग्रामवासी उपस्थित थे।

69
2420 views

Comment