logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पंचकूला में गर्मी का प्रकोप बढ़ने की आशंका, उपायुक्त ने जारी की एडवाइजरी

पंचकूला, 20 मई : बढ़ती गर्मी और मौसम विभाग द्वारा जारी हीट वेव की चेतावनी को देखते हुए सतपाल शर्मा ने जिलावासियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की है।

उपायुक्त ने कहा कि लोग पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, चाहे प्यास महसूस न हो। उन्होंने दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक तेज धूप में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी। बाहर जाते समय छाता, टोपी, गमछा या सिर ढकने वाले कपड़ों का इस्तेमाल करें और हल्के रंग के सूती वस्त्र पहनें।

उन्होंने कहा कि बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखा जाए। तला-भुना और शरीर में पानी की कमी करने वाले खाद्य पदार्थों से बचें। ओआरएस, लस्सी, छाछ और नींबू पानी जैसे पेय पदार्थों का सेवन करें। खेतों और खुले स्थानों पर काम करने वाले लोग समय-समय पर छांव में आराम करें।

उपायुक्त ने बताया कि लू लगने के लक्षण जैसे तेज बुखार, सिरदर्द, चक्कर आना, कमजोरी, सांस लेने में कठिनाई और उल्टी होने पर तुरंत ठंडी या छायादार जगह पर जाएं तथा पानी या ओआरएस लें। स्थिति गंभीर होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।

उन्होंने पशु-पक्षियों की सुरक्षा को लेकर भी लोगों से अपील की कि घरों और सार्वजनिक स्थानों पर उनके लिए पानी की व्यवस्था करें। पशुओं को छायादार स्थान पर रखें और उन्हें पर्याप्त पानी उपलब्ध कराएं। साथ ही गर्म सड़क या रेत पर न घुमाएं और किसी भी स्थिति में वाहन के अंदर न छोड़ें।

उपायुक्त ने कहा कि बढ़ते तापमान और हीट वेव से बचाव के लिए सभी नागरिक सावधानी बरतें और सुरक्षित रहें।

53
2365 views

Comment