logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पंचकूला में खतरनाक आवारा कुत्तों पर सख्ती की मांग, सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बताया ऐतिहासिक

पंचकूला, 20 मई। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने खतरनाक आवारा कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए नगर निगम पंचकूला से तुरंत कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि लोगों, विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि देशभर में आवारा कुत्तों के काटने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और रेबीज जैसी गंभीर बीमारियों के कारण लोगों की जान भी जा रही है। ऐसे में नगर निगम पंचकूला को सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का पालन करते हुए खतरनाक आवारा कुत्तों को पकड़कर गांव सुखदर्शनपुर स्थित डॉग पौंड में स्थानांतरित करना चाहिए।

उन्होंने मांग की कि नगर निगम विशेष अभियान चलाकर गलियों, बाजारों और मुख्य सड़कों से खतरनाक आवारा कुत्तों को हटाए, ताकि आम नागरिक सुरक्षित माहौल में आवागमन कर सकें। इसके लिए विशेष टीम गठित करने की भी मांग उठाई गई।

ज्ञान चंद गुप्ता ने राज्य सरकार से सभी सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में एंटी रेबीज वैक्सीन तथा इम्युनोग्लोब्युलिन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की अपील की।

इसके साथ ही उन्होंने नगर निगम क्षेत्र में सभी पालतू कुत्तों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य करने तथा पालतू कुत्तों को सड़कों पर खुला छोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की।

#Panchkula #GyanChandGupta #StrayDogs #DogMenace #SupremeCourt #PanchkulaNews #AntiRabies #MunicipalCorporation #HaryanaNews #samacharsansarnews24

0
0 views

Comment