CHC जाखल में OPD स्लिप ऑनलाइन सेवा शुरू
जाखल : CHC जाखल में अब OPD स्लिप ऑनलाइन प्राप्त करने की सुविधा शुरू कर दी गई है। इसके लिए नागरिकों को Abha ऐप डाउनलोड करना होगा और QR कोड स्कैन करके टोकन प्राप्त करना होगा।
इस सेवा का उपयोग करने के लिए Abha आईडी होना आवश्यक है, जिसके माध्यम से मरीज अपनी OPD स्लिप आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। यह पहल स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल बनाने और लोगों के समय की बचत करने के उद्देश्य से की गई है।