सतीश कुमार ने ग्राम पंचायत परसिया में चुनाव सुधार की मांग की
उत्तर प्रदेश: ग्राम परासी उर्फ परसिया के ग्राम सभा सदस्य सतीश कुमार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से ग्राम पंचायत परसिया में चुनाव प्रक्रिया सुधारने की मांग की है। उन्होंने बताया कि हर बार ग्राम पंचायत चुनाव में उम्मीदवार पैसे, मुर्गा या अन्य तरीकों से वोट हासिल कर जीत जाते हैं।
सतीश कुमार ने सुझाव दिया है कि ग्राम पंचायत चुनाव में सभी प्रधान उम्मीदवारों को वोटिंग से 7 दिन पहले कम से कम एक एक दिन अपने अगले पांच वर्षों के कार्यों के बारे में पूरी ग्राम सभा को जानकारी देनी चाहिए ताकि लोग सही उम्मीदवार चुन सकें। यह पहल चुनाव की पारदर्शिता और सही प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है।