logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हरियाणा श्वेत क्रांति से अब स्वीट क्रांति की ओर, 2030 तक 15,500 मीट्रिक टन शहद उत्पादन का लक्ष्य

पंचकूला। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री के “श्वेत क्रांति से स्वीट क्रांति” के आह्वान को आगे बढ़ाते हुए मधुमक्खी पालन को बड़े स्तर पर प्रोत्साहित कर रही है। सरकार ने वर्ष 2030 तक प्रदेश में 7,750 मधुमक्खी पालक तैयार करने और 15,500 मीट्रिक टन शहद उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया है।

मुख्यमंत्री पंचकूला के सेक्टर-1 स्थित रेड बिशप कन्वेंशन सेंटर में विश्व मधुमक्खी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने मधुमक्खी पालन को भावांतर भरपाई योजना में शामिल किया है और शहद का संरक्षित मूल्य 120 रुपये प्रति किलो तय किया गया है। इसके तहत 30 किसानों के खातों में 1 करोड़ 2 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि जारी की गई। उन्होंने बताया कि मधुमक्खी पालकों को बक्सों, कॉलोनियों और उपकरणों पर 85 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा मधुमक्खी पालकों के रजिस्ट्रेशन में देश में पहले स्थान पर है और नेशनल मधुक्रांति पोर्टल पर प्रदेश के 3 हजार से अधिक मधुमक्खी पालक पंजीकृत हैं। सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा के लिए मधुमक्खी पालन को मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना में भी शामिल करने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मधुमक्खियां केवल शहद उत्पादन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि कृषि और पर्यावरण की रीढ़ हैं। उन्होंने किसानों से सरसों, सूरजमुखी, कपास, बरसीम तथा फलों-सब्जियों की खेती के साथ मधुमक्खी पालन अपनाने का आह्वान किया। इससे फसलों में परागण बढ़ेगा और उत्पादन में भी वृद्धि होगी।

उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र के रामनगर में इजरायली तकनीक पर आधारित देश का पहला एकीकृत मधुमक्खी पालन विकास केंद्र स्थापित किया गया है, जहां किसानों को प्रशिक्षण के साथ शहद प्रसंस्करण और विपणन की जानकारी दी जाती है। अब तक इस केंद्र में करीब 800 टन शहद का व्यापार हो चुका है।

कार्यक्रम में 11 प्रगतिशील मधुमक्खी पालकों को 11-11 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर “हरियाणा स्ट्राइड्स अहेड इन हार्टिकल्चर” पुस्तक का विमोचन भी किया गया।

#Haryana #NayabSinghSaini #WorldBeeDay #HoneyProduction #SweetRevolution #BeeKeeping #Panchkula #Farmers #HoneyMission #samacharsansarnews24

5
168 views

Comment