सत्यनारायण सिंह बने कांग्रेस के लातेहार जिला प्रभारी
कांग्रेसी नेता सत्यनारायण सिंह बने लातेहार जिला प्रभारी
मोहम्मदगंज/पलामू। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा जारी अधिसूचना के तहत वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सत्यनारायण सिंह को लातेहार जिला प्रभारी (विभाग एवं प्रकोष्ठ) नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर श्री सिंह ने झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू एवं प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है।
मालूम हो कि सत्यनारायण सिंह इससे पूर्व गढ़वा जिला प्रभारी के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उनका राजनीतिक जीवन कांग्रेस पार्टी से ही शुरू हुआ है। वे बिहार में प्रखंड अध्यक्ष से लेकर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तक विभिन्न पदों पर सफलतापूर्वक कार्य कर चुके हैं।
झारखंड राज्य गठन के बाद से भी श्री सिंह प्रदेश की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं और लंबे अरसे तक गढ़वा जिला के पार्टी प्रभारी भी रहे है ।संगठनात्मक अनुभव और लंबे राजनीतिक सफर को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें लातेहार जिले की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनके समर्थकों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं में इस नियुक्ति को लेकर उत्साह का माहौल है।